kohramlive desk : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ तीसरी बार ब्याह रचाने वाले हैं। कहा गया था कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आने के बाद आमिर अपनी शादी की घोषणा करेंगे। बता दें कि आमिर ने पहले रीना दत्ता से शादी की थी। फिर डायरेक्टर किरण राव संग बंधन में बंधे। 3 जुलाई को किरण और आमिर ने अपने तलाक का एलान किया था। दोनों के तलाक का इल्जाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पर मढ़ा गया था। अब खबर आई कि आमिर तीसरी बार शादी करेंगे। हालांकि इस खबर को उनके एक करीबी सूत्र ने झूठा बता दिया है। किरण और आमिर ने 2005 में शादी की थी। फिर एक बेटे आजाद राव खान का स्वागत सरोगेसी की मदद से 2011 में किया। आमिर और किरण अलग तो हो गए हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे हमेशा परिवार रहेंगे।
आमिर संग रिश्ते पर बोलीं फातिमा
फातिमा सना शेख ने अपने आमिर खान को डेट करने की अफवाह पर अपना रिएक्शन दिया था। दोनों के नाम को फिल्म दंगल के बाद से जोड़ा जा रहा है। फातिमा ने इस बारे में कहा था, ‘कुछ अजनबी, जिनसे मैं कभी नहीं मिली हूं, मेरे बारे में लिख रहे हैं। उन्हें पता भी नहीं है सच क्या है। जो लोग उनका लिखा पढ़ते हैं, उन्हें लगता है मैं अच्छी इंसान नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं उन लोगों से कहूं, ‘मुझसे पूछो मैं तुम्हें सही जवाब दूंगी। इससे मुझे दिक्कत होती है, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि वो मेरे बारे में गलत चीजें सोचें।’
इसे भी पढ़ें :शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड बना नंबर वन
इसे भी पढ़ें :अंधविश्वासी परंपराओं का इलाज सिर्फ शिक्षा: CM HEMANT SOREN
इसे भी पढ़ें :मैच के दौरान मैदान में घुसा युवक, रोहित के पैर पर गिरकर बोला…
इसे भी पढ़ें :फिर बच निकला कुख्यात सुल्तान, साथी छोटू को लगी गोली, रिम्स में भर्ती
इसे भी पढ़ें :…और काल के गाल में समा गया रंजीत
इसे भी पढ़ें :“बहू को पोता लेकर भाग गया, खोज दीजिये साहेब”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी










