GARHWA : शनिवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक पुल पार कर रहा था। उसी दौरान वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रंजीत कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गई है। घटना गढ़वा जिले के रेहला एनएच 75 के पास बेलचंपा गांव में कोयल नदी के पुल की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 75 जाम कर दिया। घटना स्थल पर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। गढ़वा सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। गढ़वा बीडीओ कुमुद कुमार झा ने परिजनों को दाह संस्कार के लिए 5000 रुपये दिए।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : छक्के के साथ भारत ने छुड़ाये कीवी टीम के “छक्के”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी














