- नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया सम्मान, विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे ने प्राप्त किया सम्मान
RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में 20 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बड़े सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया। मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मान प्राप्त किया। राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार भी मौजूद थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं आवासन एवं शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने झारखंड सरकार, नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में 100 से कम शहरी निकाय वाले राज्यों में #Jharkhand बना No. ONE. नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने दिया सम्मान। सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री विनय कुमार चौबे ने प्राप्त किया सम्मान। pic.twitter.com/dwvsScS6EI
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 20, 2021
सफाई के क्षेत्र में जमशेदपुर और जुगसलाई भी सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड के साथ कुछ शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है, जो इस प्रकार है। देश के 3 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पूर्वी जोन के 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को सिटिजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसी तरह से गार्बेज 3 स्टार रेटिंग में भी झारखंड के जमशेदपुर को 3*** रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में झारखण्ड बना No. 1 (Less than 100 ULBs category)
महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने दिल्ली में @MoHUA_India द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य को सम्मानित किया। झारखण्ड सरकार की ओर से सचिव, शहरी विकास एवं आवास विभाग ने सम्मान प्राप्त किया। pic.twitter.com/qUXMcPhjuT
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) November 20, 2021
शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में पहले से बड़ा सुधार
बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नही थी, पर लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में राज्य की जनता के सहयोग और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य नें स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं। वर्तमान समय में माननीय मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि आज राज्य देश में अव्वल स्थान पर खड़ा है और हमारे शहर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में भी सम्मानित हो रहे हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में विभाग और निकायों ने उठाए ये महत्वपूर्ण कदम
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से पहले सभी निकायों में बैठक,कार्यशाला और कैंपेन आयोजित हुआ। समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम चलाए गए। डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन सुनिश्चित कराया गया। सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग ऑफ वेस्ट को प्राथमिकता दी गई। पीट कंपोस्टिंग एंड ऑनसाइट कंपोस्टिंग के लिए नगर निकायों और नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया। रीसाइक्लर्स को नगर निकायों के साथ जोड़ा गया। कैरी बैग को वैन किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाई गई।
स्वच्छता एप से सफाई से जुड़ी समस्याओं का किया गया निदान
स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन नें प्रदेश के शहरी निकायों में रह रहे नागरिकों और सफाईकर्मियों को बधाई और शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी के संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह सम्मान प्रदेश के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है।
मुख्य चिव ने राज्य की जनता को दी बधाई
राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने भी राज्य की जनता और नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बधाई दी है। इधर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई है। राज्य शहरी विकास अभिकरण और स्वच्छ भारत मिशन शहरी के मिशन डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा है कि यह क्षण झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग विनय कुमार चौबे के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी















