गुमला : नशीली दवा की बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस नशीली दवा बेचने वाले को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम जब सूचना वाले जगह पर छापेमारी करने पहुंची तो देखा कि एक लड़का दूसरे लड़के को सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा से कुछ समान निकालकर दे रहा है। जिसके बाद पुलिस को अपनी ओर आते देख दोनों भागने लगे। पुलिस जवानों ने खदेड़ कर एक युवक को धर-दबोचा। मगर एक युवक फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह मिल्लत कॉलोनी आजाद बस्ती निवासी मो. रहमतुल्लाह का बेटा मो. मुमताज है। वहीं फरार युवक आजाद बस्ती निवासी कमरुद्दीन अंसारी का बेटा मो. नदीम है।
इसे भी पढ़ें : डीएसपी का बॉडीगार्ड 9 एमएम पिस्टल और 30 जिंदा गोलियां लेकर भागा
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 9 एमएम पिस्टल और गोलियां लेकर भागने वाले सिपाही का लोकेशन जहानाबाद
मुमताज ने पुलिस को यह भी बताया कि खड़िया पाड़ा निवासी मो. मुख्तार रांची से थोक में अवैध नशीली दवा मंगाता है और दूसरे-दूसरे जगहों पर उसे ठिकाना लगा देता है। उसने बताया कि उसे और नदीम को रोजाना 15-20 बोतल नशीली दवा बेचने के लिए मुख्तार ही देता है। जिसे बेचकर पांच सौ से एक हजार रुपया डेली कमा लेते हैं। उसने पुलिस को यह भी बताया कि मो. मुख्तार 2019 के जनवरी माह में अपनी दुकान में नशीली दवा बेचते पकड़ाया था और जेल भी गया था। तलाशी में मुमताज के पास से 18 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड का “गुलाम-ए-मुस्तफा”






