spot_img

TPC का सदस्य गिरफ्तार, संवेदक से लेवी लेने आया था

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : गढ़वा के कांडी में लेवी लेने आया था TPC का सदस्य। पुलिस को मिली सूचना और उसे धर-दबोचा। टीपीसी के एरिया कमांडर रंजन के लिए काम करता था सदस्य। संवेदक से 80 हजार रुपये लेवी लेने आया था। छह दिसंबर को सदर थाना में एसडीपीओ बाहमन टूटी ने इसकी जानकारी दी।

लेवी की राशि लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

एसडीपीओ बाहमन टूटी ने बताया कि संवेदक विनोद चौधरी से रंगदारी की मांग की गई थी। उसकी सूचना संवेदक ने पुलिस को दी। संवेदक से लेवी मद की राशि लेने टीपीसी का उक्त सदस्य थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव पहुंचा। पहले से घात लगाई पुलिस ने जब संवेदन 80 हजार रुपए लेकर टीपीसी के सदस्य को देने पहुंचा तो उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

संवेदक का पानी टंकी का काम पलामू जिलांतर्गत पाटन में चल रहा था। पानी टंकी निर्माण के एवज में टीपीसी के एरिया कमांडर रंजन के नाम से संवेदक से 80 हजार रुपए लेवी की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें :माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई सामान बरामद

TPC सदस्य ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दी जानकारी

गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना राम सुरेंद्र बैठा बताया। उसने बताया कि वह एरिया कमांडर रंजन के लिए काम करता है। उसके कहने पर ही वह लेवी की राशि लेने घोड़दाग आया था। एसडीपीओ ने बताया कि सुरेन्द्र के खिलाफ पलामू में भी एक मामला पहले से दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : PLFI का इनामी Area Commander गिरफ्तार, हथियार बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...