spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PLFI का इनामी Area Commander गिरफ्तार, हथियार बरामद

Date:

spot_img
spot_img

गुमला : PLFI का इनामी एरिया कमांडर पकड़ाया। गुमला-खूंटी पुलिस और सीआरपीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता। गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम है लारा टोपनो उर्फ ढुल्लू। उसपर एक लाख रुपये का इनाम था। ढुल्लू कामडारा प्रखंड की रामतोल्या पंचायत के चटकपुर गंगुटोली का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी अरहरा करंज टोली इलाके से हुई।

PLFI उग्रवादी से भारी मात्रा में हथियार बरामद

छह दिसंबर को कामडारा थाना परिसर में इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस की गई। इसमें बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और सात मोबाइल बरामद किया गया है।

जानकारी दी गई कि लारा के खिलाफ कामडारा, बसिया, तोरपा थाने में कई मामले दर्ज हैं। कामडारा थाना में 12 मामले दर्ज हैं, जबकि बसिया थाना में भी एक मामला दर्ज है। भाजपा नेता पर गोली बारी का मामला इसमें शामिल है।

इसे भी पढ़ें : CM का नेतरहाट दौरा रद्द, इको टूरिज्म की होनी थी शुरुआत

Area Commander को पकड़ने के लिए चला संयुक्त अभियान

एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को सूचना मिली कि पीएलएफआई के जोनल कंमाडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश अपने सीमावर्ती दस्ता सदस्यों के साथ खूंटी (जरियागढ़ थाना) और गुमला जिला (कामडारा थाना) के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमणशील है।

इसके आलोक में एसपी एचपी जनार्दनन और खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) खूंटी के नेतृत्व में एसडीओ तोरपा और सीआरपीएफ- 94 के सहायक समादेष्टा के साथ खूंटी और गुमला जिला की पुलिस संयुक्त अभियान चला कर इनामी उग्रवादी को पांच दिसंबर को पकड़ने में कामयाब रही।

इसे भी पढ़ें : माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई सामान बरामद

इसे भी पढ़ें :

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: