BIHAR : दुनिया में प्रेम की कहानियों के जितने रंग, उतने रूप। नफरत भी, त्याग भी। त्याग की एक ऐसी ही कहानी बिहार के छपरा में सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए खुद के प्यार का बलिदान दे दिया। अपने हाथों से एक बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी की दुल्हन बनाकर दोनों को विवाह के बंधन में बांध दिया। मानो उसका मन कह रहा था- खुश रहो हर खुशी है तुम्हारे लिए, छोड़ दो आंसुओं को हमारे लिए। इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार
प्रेम विवाह के बाद किसी दूसरे लड़के से चलने लगा अफेयर
छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 स्थित घेघटा गांव का यह मामला बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। लेकिन,उसकी पत्नी का अफेयर किसी दूसरे लड़के के साथ चलने लगा। इसलिए उसने अपनी मर्जी से पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी से उसकी शादी कराई तो मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अपने मोबाइल से शादी का वीडियो बनाने लगे। किसी ने इस शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसे भी पढ़ें : हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ढहने की होगी उच्चस्तरीय जांच, नपेंगे दोषी अधिकारी और संवेदक
शादी के बाद महिला ने अपने साथ मारपीट का लगाया आरोप
स्टोरी में तब ट्विस्ट आया, शादी के बाद महिला ने आरोप लगाया कि उसका पहला पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वो उससे दुखी हो चुकी थी, लेकिन अब अपने प्रेमी से शादी करके खुश हूं। लड़की के नए बने पति ने कहा कि हम दोनों के बीच पिछले 6 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पहला पति उसे मारता-पीटता रहता था। इसकी वजह से हम दोनों को यह कदम उठाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें : ‘यास’ तूफान से नुकसान पर पीएम की बैठक में देर से पहुंचीं सीएम ममता, सौंपीं रिपोर्ट और …
अपने पसंद से की है दूसरी शादी
वायरल वीडियो में लड़की बोल रही है कि उसने अपनी पसंद से पति को छोड़ा है और दूसरी शादी की है। वो अब अपने नए पति को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेगी। दोनों एक दूसरे को खूब प्रेम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : #Rajrappa: छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर की कई दुकानें बही, दुकानदारों ने मांगा मुआवजा
दूसरी शादी कर बच्ची का करेगा लालन-पालन
बच्ची के पिता का कहना है वो दूसरी शादी करेगा और बच्ची को पालेगा। लेकिन, लड़के के परिजनों का कहना है ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है।








