Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने बुंडू-तमाड़ बॉर्डर के कांची नदी पर हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल ढहने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की जांच टीम तैयार की है। जिसकी अध्यक्षता पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख करेंगे। साथ ही जांच दल में भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और जेएसआरआरडीए के मुख्य अभियंता को सदस्य बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा
सरकार ने जांच दल को जांच कर रिपोर्ट जल्द विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही दोषी अधिकारियों और संवेदक को चिन्हित करने को भी कहा है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा है- “इस मामले में मैंने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया हैं। मेरे सेवाकाल में भ्रष्टाचार और जनता के पैसों की लूट किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी”।
इसे भी पढ़ें : 20 लोग हैं तो इस नंबर कर करें कॉल, मुहल्ले में पहुंचेगा टीका वाहन, सेवा शुरू
करोड़ो रुपये खर्च कर बनाया गया था कांची नदी पर पुल। यह पुल तमाड़ के हेठबुढ़ाडीह और हाराडीह गांव को जोड़ता था। जोरदार बारिश में गिर गया। इस पुल का शिलान्यास 2014 में किया गया था। 2019 में पुल बनकर तैयार हो गया और आम जनों के लिए खोल दिया गया था। महज दो साल में ही यह पुल दम तोड़ दिया। हालांकि पुल के गिरने से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पर बुंडू, तमाड़, सोनाहातू और राहे प्रखंड के कई गांवों का संपर्क टूट गया। सबसे हैरत की बात यह है कि दो साल पहले बने इस पुल का विधिवत उद्घाटन तक नहीं हो पाया था। फीता कटने से पहले ही पुल गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि घटिया और कमजोर पुल की ओर स्थानीय विधायक और प्रशासन का ध्यान कई बार दिलाया गया था, मगर किसी ने गौर तक नहीं किया। नतीजा बारिश में पुल गिर गया। दो पिलर का हाल बुरा है। न जानें वह भी कब गिर जाये।
इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President










