spot_img
spot_img

‘यास’ तूफान से नुकसान पर पीएम की बैठक में देर से पहुंचीं सीएम ममता, सौंपीं रिपोर्ट और …

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के मुख्यसचिव एक ही परिसर में होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार को चक्रवात ‘यास’ से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक में लगभग 30 मिनट की देरी से पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार

रिपोर्ट सौंप कर निकल गईं सीएम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक में पहुंचते ही ममता बनर्जी ने चक्रवात से हुए नुकसान से संबंधित कागजात सौंपे और इसके बाद उन्होंने कहा कि अन्य बैठक सूचीबद्ध है। इसके बाद वह वहां से चलीं गईं। बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में यास तूफान से हुई तबाही की रिपोर्ट मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री को सौंप दी है।उन्होंने कहा- “पीएम ने बैठक बुलाई थी। मुझे नहीं पता था कि हमारी बैठक दीघा में है। मैं कलाईकुंड गई और पीएम मोदी को रिपोर्ट देते हुए उनसे दीघा और सुंदरबन के विकास को ले 20 हजार करोड़ और 10 हजार करोड़ रुपये दोनों के लिए देने को कहा है। मुझे राज्य के अधिकारियों की तरफ से यह बताया गया कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं। मैंने उनकी इजाजत ली और वहां से निकल गई।

इसे भी पढ़ें :एक लाख का इनामी उग्रवादी धराया, पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने ऐसे दबोचा

 पीएम को तूफान बाद की स्थिति से कराया अवगत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक के बाद ट्वीट करते हुए कहा- हिंगलगंज और सागर में समीक्षा बैठक के बाद मैं प्रधानमंत्री से कलाईकुंडा में मिलीं और उन्हें तूफान के बाद पश्चिम बंगाल की स्थिति से अवगत कराया। पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा- आपदा रिपोर्ट उन्हें सौंपी गई है इसके बाद मैं अब दीघा में राहत और बहाली कार्य की समीक्षा करने के लिए आगे बढ़ी हूं।

इसे भी पढ़ें :पत्‍नी का फाड़ डाला पेट, फिर खुद को जख्‍मी कर रातभर शव के पास बैठ तड़पता रहा

राज्यपाल बोले- टकराव राज्य के हित में नहीं

इधर, राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी की समीक्षा बैठक में सीएम को भाग लेकर विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। केंद्र और राज्य के बीच किसी भी प्रकार का का टकराव राज्य हित में नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...