spot_img
spot_img

#Rajrappa: छिन्‍नमस्तिके मंदिर परिसर की कई दुकानें बही, दुकानदारों ने मांगा मुआवजा (Video)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RAMGARH : ‘यास’ तूफान के कारण रामगढ़ में भी दो दिनों के बाद बारिश थम चुकी है। तूफान से रजरप्पा में भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे लगने वाली कई दुकानें बह गई। दुकानदार महावीर मुर्मू ने बताया कि पिछले 22 अप्रैल को लॉकडाउन लगने के बाद नदी के किनारे के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटा लिए थे, जिसके कारण बड़ी क्षति नहीं हुई। लेकिन इस बारिश ने दुकान का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। प्रशासन हर दुकानदार को 50 हजार का मुआवजा दे, ताकि वे रोजगार शुरू कर सकें।

इसे भी पढ़ें : डोडा लदे पिकअप वैन को पीछा कर PCR ने पकड़ा, चालक-खलासी फरार

ठप पड़ गया है रोजी-रोजगार

दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक साल से लॉकडाउन झेल रहे दुकानदारों को चक्रवाती तूफान ने बर्बाद कर दिया है। एक साल से रोजी रोजगार ठप पड़ा हुआ है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से तमाम दुकानदारों को मुआवजे के तौर पर पचास-पचास हजार रुपए देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : छोटा तालाब ओवरफ्लो के बाद डिप्टी मेयर ने लिया जायजा, दिये दिशा निर्देश

 नदी के पास जाने से रोका गया

DC संदीप कुमार के निर्देश पर चितरपुर बीडीओ उदय कुमार और रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। उन्होंंने स्थानीय दुकानदारों को कई हिदायतें दी है। कहा कि जब तक भैरवी नदी का जलस्तर कम नहीं होता है, तब तक दुकानदार नदी के आसपास नहीं जाएं। शुक्रवार को भी भैरवी नदी में बने छिलका पुल बाढ़ के पानी में समाया नजर आया।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी का फाड़ डाला पेट, फिर खुद को जख्‍मी कर रातभर शव के पास बैठ तड़पता रहा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...