spot_img
spot_img
spot_img

एक ऐसा गांव जहां रहने के लिए त्यागना पड़ता हैं शरीर का ये अंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : हर देश या प्रांत के अपने कुछ कायदे हैं। ठीक उसी तरह दुनिया का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां रहने के लिए पेट की एक सर्जरी से गुजरना होता है और अपेंडिक्स को हटाना जरूरी होता है। दुनिया में किसी भी जगह रहने के लिए कुछ शर्तें और नियम-कानून होते हैं। लेकिन कल्पना कीजिए कि आपको अपने होमटाउन में रहने के लिए अगर शरीर के अंग को हटाना जरूरी हो, आपको कैसा लगेगा।

दरअसल, हम जिस गांव की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘विलास लास एस्ट्रेलास’ है। यह गांव अंटार्काटिका महाद्वीप में है। इस गांव में सुविधाओं का आभाव है। फिर भी जरूरत के मुताबिक जनरल स्टोर, बैंक, स्कूल, छोटा-सा पोस्ट ऑफिस और अस्पताल बना दिए गए हैं। स्कूलों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा तो मिल जाती है, लेकिन अस्पतालों में इलाज बहुत ही सतही मिलता है। अच्छे इलाज के लिए अंटार्कटिका में एक बड़ा अस्पताल है, जो विलास लास एस्ट्रेलास गांव से एक हजार किलोमीटर दूर है। ऐसे में विलास लास एस्ट्रेलास में किसी को अपेंडिक्स का दर्द उठ जाए, तो जान जाने का डर रहता है।

इन वजहों से अंपेडिक्स को गैरजरूरी अंग मानते हुए, उसे निकाल दिया जाता है। विलास लास एस्ट्रेलास अंटार्कटिका का वो इलाका है, जहां या तो रिसर्च के मकसद से वैज्ञानिक रहते हैं, या फिर चिली की वायु सेना और थल सेना के जवान रहते हैं। ज्यादातर सैनिक यहां आते-जाते रहते हैं, लेकिन बहुत से वैज्ञानिक और सैनिक यहां लंबे समय से रह रहे हैं। वो यहां अपना परिवार भी साथ ले आए हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि यहां आने और रहने वाले लोग पूरी तरह से स्वस्थ हों और किसी भी तरह की इमरजेंसी जैसे हालात न बनें।

परिवार के साथ रहने वालों को एक और बात का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर से सैन्य बेस में रहने वालों को हिदायत दी जाती है कि उनकी पत्नी गर्भवती ना हो, क्योंकि मेडिकल सुविधा के अभाव में कोई भी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

घनी आबादी से दूर ये गांव पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। यहां जाने के लिए ट्रकों या राफ्टिंग बोट का इस्तेमाल करना होता है। विलास लास एस्ट्रेलास में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा नहीं है। वैसे तो यहां का तापमान माइनस सेल्सियस रहता है, लेकिन अंटार्कटिका के लिहाज से इसे काफी गर्म माना जाता है।

इसे भी पढ़ें :फेसबुक के #CEO Mark Zuckerberg का डेटा हुआ लीक

इसे भी पढ़ें :अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बाद ‘कबीर सिंह’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...