आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां रहेंगी, जिनको आप को समय रहते पूरा करना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आस पड़ोस में आज किसी से वाद-विवाद में ना उलझें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज आप से आगे निकलने का प्रयास करेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आप अपने दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपके मन को सुकून प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी शुभ कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ी दिखेगी। आज आप अपने व्यापार के लिए जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आगे चलकर आपको लाभ होगा। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार सोच लेना होगा। आज आप कोई संपत्ति लेना चाहते हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानीपूर्वक जांच लें, नहीं तो धोखा हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें आज समाप्त होंगी। आज आपका सामाजिक स्तर बढा हुआ दिखेगा। आज आपका कोई ऐसा व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिसे आप अपना करीबी मानते हैं, इसलिए सावधान रखना। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आज कुछ ऐसे कार्य होंगे, जिनकी आप बहुत लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विरोधीयो के षड्यंत्र असफल होंगे। आज आपके सभी कार्य समय से पूर्ण होते नजर आ रहे हैं। आज आप अपने सांसारिक सुख के साधनों के लिए कुछ धन भी व्यय भी व्यय कर सकते हैं। यदि आज आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए फैसला सोच समझ कर ही लें। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कटुता चली आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी और फिर से परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी संतान आपको कोई ऐसा कार्य करते हुए दिखेगी, जिससे आपको उनके ऊपर गर्व होगा। यदि बहुत लंबे समय से आप किसी रुके हुए की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। वृद्ध जनों की सेवा करेंगे तथा पुण्य कार्य पर धन भी व्यय करेंगे, जिसके मन में हर्ष की भावना रहेगी। व्यापार में आज आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष वाला रहेगा। भागदौड़ भी अधिक होगी और धन भी व्यय होगा। आज आपको अत्यधिक मेहनत करने पर भी आय कम और धन अधिक व्यय होगा। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय इसमें कुछ राहत हो सकती है, इसलिए परेशान ना हो। साइकिल का समय आज आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, तो आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और आपको कुछ सुकून मिलेगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं या व्यवसाय करते हैं, तो दोनों मे ही आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा भी होगा कि आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, जिससे मन में निराशा होगी, लेकिन आपको निराशा को छोड़कर खुशी से कार्य को करना होगा। आप अपना काम ईमानदारी और लगन से करेंगे, इसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य मिलेगा। आने वाले समय में आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके व्यवसाय में सभी कार्य बिना बांदा के दूर होते देखेंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वह आपकी बुद्धि के कारण परास्त नजर आएंगे। वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्य में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से कुछ धन लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अपने व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी, जो भविष्य में आपको उत्तम लाभ देंगी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो वह किसी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज आपकी सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ती दिख रही है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यवसाय में लक्ष्मी जी की कृपा आप पर मेहरबान हो सकती है, जिससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। परिवार में लंबे समय से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप यदि धन का निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको आपके किसी मित्र से मिलकर प्रसंता होगी, जिसका आप बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको चारों ओर से लाभ की प्राप्ति के संकेत मिलते दिख रहे हैं, जिससे आपके चारो और का वातावरण भी आनंदमय और सुखमय रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में अधिक धन लगाने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में आपको उसका उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई अहम फैसला लेंगे, जिसमें सभी लोगों का भला होगा, सभी छोटे अपनी बातों को मानेंगे और बड़े आपको प्यार देंगे। विद्यार्थी भी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे।
















