spot_img

आस्था, अखाड़ा और अनुशासन का अनूठा संगम झलका हजारीबाग में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के जयघोष से हजारीबाग की गलियां गूंज रही थीं, वहीं प्रेम, शांति और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा था रामनवमी 2025 का उत्सव। हजारीबाग की DC नैंसी सहाय और SP अरविंद कुमार सिंह ने इस गौरवपूर्ण आयोजन के सफल समापन पर हजारीबाग की जनता, पूजा समितियों, शांति मित्रों और मीडिया को तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। DC नैंसी सहाय बोली, “लगातार चौथी बार रामनवमी के सफल आयोजन की जिम्मेदारी मेरे लिये चुनौती भी थी और सौभाग्य भी। DC ने कहा मीडिया की  “हर खबर में संयम और सच्चाई दिखी,अखाड़ा समितियां हों या कव्वाली की तर्ज पर उठती शंखध्वनि, हर रस्म रही अपने समय पर, और हर श्रद्धालु दिखा अनुशासन में। वहीं, SP ने कहा जनता का अनुशासन और हमारे जवानों का समर्पण, यही असली सुरक्षा कवच है।

IG-DIG के गाइडेंस से लेकर स्थानीय प्रशासन के अनुभव तक, हर कड़ी जुड़ती गई और रामनवमी बन गई भक्ति और व्यवस्था की मिसाल। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, सुरक्षा बल, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, सभी ने अपनी ड्यूटी को सेवा में बदल दिया। हजारीबाग की यह रामनवमी न केवल भक्ति का उत्सव बनी, बल्कि सौहार्द और समझदारी की मिसाल भी बन गई।

इसे भी पढ़ें :आयुष्मान योजना के नाम पर मोटी कमाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर…  देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रत्ती भर कटा पाइप, सालों से हाय-तौबा, क्या बोले

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।