Kohramlive : भारत के कॉलेज और यूनिवर्सिटी अब पढ़ाई के लिये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। EY और FICCI की एक ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि 50% से ज्यादा संस्थान जेनरेटिव AI से पढ़ाई की सामग्री तैयार कर रहे हैं। साथ ही 60% कॉलेजों ने छात्रों को एआई टूल्स इस्तेमाल करने की इजाजत भी दे दी है। इस रिपोर्ट में देश के 30 बड़े संस्थानों का अध्ययन किया गया है। इसके मुताबिक:
- 56% कॉलेजों ने AI से जुड़ी नीतियां लागू कर दी हैं।
- 40% जगहों पर AI चैटबॉट्स और ट्यूटरिंग सिस्टम चल रहे हैं।
- 39% संस्थान पर्सनल लर्निंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर रहे हैं।
- 38% संस्थान आटोमेटिक मार्किंग भी कर रहे हैं।
AI की मदद से स्टूडेंट्स को करियर गाइडेंस, जल्दी जवाब, और पर्सनल पढ़ाई में मदद मिल रही है। लेकिन चिंता की बात ये है कि डेटा सुरक्षा को लेकर खतरे भी हैं। इसलिए कॉलेजों को सख्त नियम और सुरक्षा सिस्टम अपनाने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट कहती है कि सभी छात्रों को AI की बेसिक जानकारी देना अब जरूरी हो गया है।
इसे भी पढ़े : भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, इस बार ये होंगे कप्तान
इसे भी पढ़े : दिवाली-छठ में बिहार जाने वालों के लिए स्पेशल वंदे भारत
इसे भी पढ़े : गढ़वा में खौफनाक वारदात












