Ranchi : रांची-लोहरदगा हाईवे पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चतरा जा रही एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया। मांडर के थानेदार मनोज कर्माली ने बताया कि बस जैसे ही मांडर बाजार के पास पहुंची, बैटरी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को बाहर निकाल लिया। दमकल दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। शुरूआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट और बस में रखे रासायनिक पदार्थों की वजह से आग तेजी से फैली। फिलहाल बस को थाने में जब्त कर लिया गया है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पुलिस ने बस मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है, खासकर यह जांचने के लिए कि क्या वाहन में सुरक्षा उपकरण जैसे फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद थे या नहीं। गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में एक निजी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई थी।
इसे भी पढ़ें : उड़ती फ्लाइट में मची-अफरातफरी, 170 लोग थे सवार…
इसे भी पढ़ें : खगड़िया और मुंगेर में शाह की हुंकार…
इसे भी पढ़ें : इस रोज टकरायेगा तूफान ‘मोंथा’, झारखंड में भी असर… जानें कब
इसे भी पढ़ें : रामलला के दर्शन से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर…
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने उड़ाये होश… देखें
इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा का शानदार शतक, भारत की धमाकेदार जीत…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कब-कहां बारिश… जानें








