spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया और मुंगेर में शाह की हुंकार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खगड़िया और मुंगेर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लालू परिवार और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुये कहा कि बिहार चुनाव “जंगलराज या विकास” के बीच चुनाव है। लालू-राबड़ी आये तो जंगलराज लौटेगा। वहीं मोदी-नीतीश की सरकार बनी तो विकसित बिहार बनेगा। उन्होंने याद दिलाते हुये कहा कि 2005 में जनता ने लालू-राबड़ी की विदाई कर दी थी। तब से नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। शाह बोले  ये महागठबंधन/लठबंधन भ्रष्ट हैं। मोदी और नीतीश पर किसी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुये उन्होंने घुसपैठियों को लेकर उनकी नीतियों पर सवाल उठाये। उन्होंने NDA सरकार बनने पर हर घुसपैठिये को देश से बाहर करने का वादा किया। अमित शाह ने कहा नीतीश बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जबकि लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। अमित शाह ने बिहार को जंगलराज से मुक्त रखने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए छठी मैया से प्रार्थना की।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...