Kohramlive : शरद ऋतु के आगमन के साथ राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला गया है। 23 अक्टूबर से नई समय सारिणी इस प्रकार है
मंगला आरती: सुबह 4:30 बजे
शृंगार आरती: सुबह 6:30 बजे
दर्शन प्रारंभ: सुबह 7:00 बजे
भोग आरती: दोपहर 12:00 बजे (इस दौरान 12:00-1:00 बजे दर्शन बंद)
दर्शन फिर से शुरू: दोपहर 1:00 बजे
संध्या आरती: शाम 7:00 बजे
दर्शन समाप्त: रात 9:15 बजे
शयन आरती और मंदिर बंद: रात 9:30 बजे
विशेष बदलाव
रामलला को सुबह गुनगुना पानी से स्नान कराया जायेगा।
भोग में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा बढ़ाई गई है।
ठंड बढ़ने पर रजाई और ऊनी वस्त्र का उपयोग होगा।
शरद ऋतु के अनुसार ये बदलाव श्रद्धालुओं और रामलला दोनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किये गये हैं।












