spot_img
spot_img

खत्म हो गई एक विवाहिता की इश्क की कहानी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के फरीदनगर गांव में एक ऐसी मोहब्बत ने सांस लेना छोड़ दिया, जिसने गांव की गलियों में दो साल तक हजारों फुसफुसाहटें जगाईं थीं। गांव के पशु व्यापारी कदीर का 22 वर्षीय बेटा सईद अपनी प्रेमिका से झगड़े के कुछ घंटे बाद ही यूकेलिप्टस के बाग में पेड़ से लटक कर दुनिया को अलविदा कह गया। सईद का दिल गांव की एक विवाहिता पर आया था, जो पति से अनबन के चलते मायके में रह रही थी। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे की धड़कन बने हुये थे। वे निकाह करना चाहते थे, पर तलाक की दीवार उनके सपनों को हर बार तोड़ देती। तीन महीने पहले गांव की पंचायत ने भी इस रिश्ते को मंजूरी देने की कोशिश की, मगर कागजी दीवारें ढह नहीं सकीं। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तनाव में डूबे सईद ने गांव की मजार के पास यूकेलिप्टस के बाग में जाकर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाया और पेड़ की डाल से झूल गया। खबर मिलते ही प्रेमिका भी वहां पहुंची और उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने सईद को काशीपुर के निजी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...