spot_img
spot_img

पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : उस रात पटना के बस स्टैंड पर नजारे आम थे, लेकिन नियति ने रिंकू सोनी के लिये एक खास साजिश लिख रखी थी। स्क्रैप कारोबारी रिंकू, अपने मेहनत की कमाई पौने तीन लाख रुपये और सोने की चेन के साथ बस में बैठे थे। मंजिल थी रांची, पर रास्ता धोखे और बेहोशी से भरा हुआ था। बगल वाली सीट पर बैठे दो मुसाफिरों ने उनसे दोस्ती का नाटक रचा। चाय का प्याला, बिस्किट का टुकड़ा और फिर जैसे नींद ने उनकी पलकों को जकड़ लिया।

जब रिंकू को होश आया, उनके हाथ खाली थे और दिल में डर समा चुका था। बैग से रुपये गायब थे, सोने की चेन हवा हो चुकी थी और जेब में रखा पर्स भी नदारद। रांची के सदर अस्पताल में जब उन्हें होश आया, तो जिंदगी जैसे सवालों के घेरे में थी, “किस पर भरोसा करें?” पटना से रांची लाया गया था, पर दिल अब भी वहीं भटका पड़ा था, जहां दो अनजान मुसाफिरों ने उन्हें गिरोह का शिकार बना डाला। बस स्टाफ ने बताया कि दोनों संदिग्ध हजारीबाग में ही उतर गये थे, चुपचाप, बिना किसी शोर के। अब पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : जब विराट को भी डराने लगे ये गेंदबाज…

इसे भी पढ़ें : वकीलों को मिला न्याय का सबसे बड़ा तोहफा, ये बोले CM…

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी बेगम, CRPF जवान की गई नौकरी…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM उमर, करीब आधे घंटे तक चली मीटिंग… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर दहली दनुआ घाटी, तीन गाड़ियां भिड़ी…

इसे भी पढ़ें : रांची में खुजली पाउडर डालकर लूट लिए 3 लाख

इसे भी पढ़ें : गिरी छत, कांपा सिस्टम और दब गई जिंदगी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...