Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत स्थित भोक्ता टोली में रविवार को बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से 20 साल के अनिल भोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के साथ ही एक परिवार का सहारा छिन गया और महज तीन माह की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया हमेशा के लिये उठ गया। खबर है कि अनिल भोक्ता बालू लदा ट्रैक्टर लेकर भगहर क्षेत्र से वापस लौट रहा था। रास्ते में एक घुमावदार मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चला रहे अनिल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग जब तक दौड़कर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घर में पसरा मातम, रो-रोकर बेहाल परिजन
अनिल भोक्ता अपने माता-पिता, पत्नी और तीन माह की नन्ही बच्ची के लिये परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद था। लेकिन जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध हो गये, जबकि पत्नी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सबसे दर्दनाक दृश्य उस मासूम बच्ची का था, जिसे शायद अभी यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिये उठ चुका है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। ऐसे में घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासन सख्त, 7 दिन का मिला अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से BCCI की खास अपील… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : राजधानी में गैं’गरे’प… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…









