spot_img

ओरमांझी में 10 मिनट में सब तबाह… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के खीराबेड़ा गांव में महज 10 मिनट की आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की दुनिया ही बदल गई।  ओरमांझी प्रखंड के चुटूपालू पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव खीराबेड़ा में अचानक आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते तेज हवाओं ने गरीबों के कच्चे घरों और छोटे-छोटे होटलों को ताश के पत्तों की तरह उड़ा दिया। गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

किसी का घर टूटा, किसी की रोजी-रोटी छिनी

इस प्राकृतिक आपदा में सरजु बेदिया और रामकुमार बेदिया का छोटा होटल पूरी तरह धराशायी हो गया। यही होटल उनके परिवार की रोजी-रोटी का सहारा था। अब उनके सामने परिवार चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं रामदेव बेदिया, मनोज बेदिया, राजकुमार बेदिया, फुलमनी देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। कई घरों की छत उड़ गई, तो कई दीवारें ढह गईं। आंधी इतनी तेज थी कि गांव के आसपास खड़े दर्जनों पेड़-पौधे जड़ समेत उखड़ गये। कुछ ही मिनटों में हरियाली से घिरा गांव मलबे और टूटे पेड़ों के ढेर में बदल गया। ग्रामीण बताते हैं कि उन्होंने पहले भी कई आंधियां देखी हैं, लेकिन इतनी भयावह तबाही पहले कभी नहीं देखी।

खुले आसमान के नीचे गुजर रही जिंदगी

आंधी तो कुछ ही मिनटों में थम गई, लेकिन प्रभावित परिवारों की परेशानियां अब शुरू हुई हैं। कई परिवारों के सिर से छत छिन गई है। घरों के टूट जाने के कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। रोज कमाकर खाने वाले परिवारों के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों की चिंता ने परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खीराबेड़ा के ग्रामीणों की पीड़ा उनके शब्दों में साफ झलकती है। गांव के लोगों का कहना है कि वे वर्षों से जंगल, पेड़-पौधों और पर्यावरण को सहेजकर रखते आये हैं। प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीवन जीते हैं, लेकिन हर बार प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा नुकसान उन्हें ही झेलना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिये घर और होटल सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, बल्कि जीवन भर की कमाई और सपनों का सहारा होते हैं। तबाही के बाद प्रभावित परिवारों का कहना है कि नुकसान का आकलन कर सरकार जल्द से जल्द मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराये, ताकि टूटे हुये घरों और उजड़ी हुई जिंदगी को फिर से संवारने की शुरुआत हो सके।

इसे भी पढ़ें : हार के बाद TMC में चली सर्जिकल स्ट्राइक, भाईपो की पूरी टीम किनारे…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में भर्ती ITBP जवान, संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त…

इसे भी पढ़ें : मंत्री के घर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : ‘लोलो’ का नया अवतार! ग्लैमर नहीं, दमदार किरदार में आयेंगी नजर…

इसे भी पढ़ें : इस सप्ताह किस्मत किस पर मेहरबान, किसे रहना होगा सतर्क… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…

New Delhi : राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में...

गढ़वा जेल में बंदियों को बताये गये कानूनी अधिकार…

Garhwa : गढ़वा मंडल कारा में बंदियों को उनके...

चौपारण में ब्रह्मर्षि समाज की एकता और विकास पर रहा जोर…

Chouparan : किसी भी समाज की असली ताकत उसकी...

बालू लदे ट्रैक्टर के नीचे दबकर जवान बेटे की मौ’त से बदहवास परिवार…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सेल्हारा पंचायत...