spot_img
spot_img
spot_img

एसिड से झुलसी 19 साल की जवान लड़की, बाप ने ही कर दिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar: बिहार में बक्सर के अंबेडकर चौक इलाके पर पिता की गलती के कारण बेटी पर ही एसिड गिर गया। वह बुरी तरह जल गई। एसिड उसके सिर पर गिरने से आधा चेहरा और दाहिना हाथ जल गया है। जानकारी के अनुसार, पिता कालीचरण वर्मा ने संपत्ति विवाद में अपने भाई शंकर वर्मा और उसकी बेटी दुर्गा पर फेंकने के लिए एसिड की बोतल हाथ में उठाई थी। पिता को ऐसा करने से रोकने के लिए बीच में 19 साल की बेटी शैली आई और एसिड का शिकार हो गई। घटना के वक्त कालीचरण वर्मा शराब के नशे में थे। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। पिता जेल में हैं।

विवाद के दौरान कालीचरण ने दी एसिड फेंकने की धमकी

कालीचरण वर्मा के पिता गुप्तेश्वर वर्मा ने नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। कहा गया है कि कालीचरण वर्मा अक्सर शराब के नशे में संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा करता था। रविवार को उसने नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी थी। इस वक्त वहां पर भाई शंकर वर्मा, उसका साला मनीष वर्मा और बेटी दुर्गा कुमारी भी मौजूद थी। गाली-गलौज से बात बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच कालीचरण वर्मा ने खिड़की पर रखी एसिड की बोतल उठा ली और सामने वालों पर फेंक देने की धमकी देने लगा।

छीना-झपटी में बेटी पर गिरा एसिड

कालीचरण की बेटी शैली ने भी पिता की इस हरकत का विरोध किया और उसके हाथ से तेजाब की बोतल छीननी चाही। इसी छीना-झपटी में बोतल से एसिड उसकी बेटी पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।शैली के साथ ही शंकर वर्मा, मनीष वर्मा और दुर्गा भी आंशिक तौर पर घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया है। शैली का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

Bihar : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार...