spot_img
spot_img
spot_img

अब यही देखना बाकी था- नींबू घोटाला… जेलर सस्पेंड… जानिए क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पंजाब : घोटाले की खबर तो आप हर रोज पढ़ते होंगे, मगर आज हम जिस घोटाले की बात कर रहे हैं, वह पहली बार सामने आया है। जी हां इस बार हम आपको नींबू घोटाले की खबर बताने जा रहे हैं। इस घोटाले के इल्जाम में जेलर साहब सस्पेंड हो गए। यह मामला पंजाब के कपूरथला मॉडर्न जेल से सामने आया है। इल्‍जाम है कि जेलर ने नींबू खरीद को लेकर फर्जी बिल देकर घोटाला किया। मामले की सच्चाई उस वक्त सामने आई, जब पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैस से कैदियों ने शिकायत की। कैदियों का इल्जाम था कि जेलर फर्जी तरीके से राशन बिल लगाकर गड़बड़ी कर रहे हैं। उन्हें मिलने वाला खाना बिल्कुल ही घटिया और निम्न दर्जे का है। राशन के बिल में दिखाया गया सामान जेल के कैदियों को कभी नहीं दिया गया। शिकायत को मंत्री ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि 15 से 30 अप्रैल के बीच 50 किलोग्राम नींबू की खरीद दिखाई गई थी। देशभर में इस दौरान नींबू की कीमत आसमान छू रही थी। 200 रुपये किलोग्राम नींबू बिक रहे थे। अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि नींबू के बिल फर्जी थे। कैदियों ने बताया कि उन्हें नींबू कभी दिया ही नहीं गया। इसके अलावा जांच में राशन और सब्जी के स्टॉक में भी गड़बड़ी पाई गई। लेखा अधिकारी ने भी अपनी रिपोर्ट में कैदियों को दिए जाने वाले भोजन को घटिया बताया। इसके साथ ही जेल में कई तरह की अनियमितता सामने आई। इन आरोपों के बाद जेलर गुरनाम लाल को सस्पेंड कर दिया गया। जेलर के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा रही है।

Read More : BPSC PT एग्जाम का पेपर Leak, देखें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र

Read More : ममता के आंसुओं से निखरा एक ग्रैपलिंग खिलाड़ी, जायेगा रूस… देखें वीडियो

Read More : बोकारो में दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट, CCTV फुटेज में सबकुछ कैद, देखें…

Read More : तेरी ही लिखावट हूं मां… देखें वीडियो || Mothers Day 2022

Read More : पंडित और दूल्हे राजा करते रहे इंतजार, दुल्हन लेती रही खर्राटा (Video)

Read More : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

Read More :  राजधानी रांची में पत्‍नी का सिर ध’ड़ से किया अलग, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...