spot_img
spot_img
spot_img

बाप रे… सब-रजिस्ट्रार के पास इतनी संपत्ति…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Samstipur : बिहार में समस्तीपुर के सब-रजिस्ट्रार मणि रंजन के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सबूत स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के हाथ लगे हैं। SVU ने पटना में 1 करोड़ 62 लाख 36, 925 रुपए का आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की FIR दर्ज की। शुक्रवार सुबह SVU ने सब रजिस्ट्रार के 3 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इनके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू हुई। 16 दिसंबर को ही केस दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में मणि रंजन के घर से अब तक 2 लाख रुपया से अधिक कैश, 11 लाख से अधिक के स्वर्ण आभूषण, बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के दस्तावेज, एलआईसी से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं।

प्‍लानिंग के तहत जुटे थे काली कमाई में

IPC की धारा 120b को केस में जोड़ने का मतलब साफ है कि सब-रजिस्ट्रार एक प्लानिंग के तहत काली कमाई करने जुटे थे। FIR दर्ज होने के बाद ही कानूनी प्रकिया के तहत कोर्ट से सर्च वारंट हासिल कर कार्रवाई शुरू की गई। पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के ठिकानों को खंगाला जा रहा है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ स्थित आवास पर छह सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। SVU के ADG नैयर हसनैन खान के अनुसार, सब रजिस्ट्रार का पटना के बिस्कोमान गोलंबर के पास बजरंगपुरी इलाके में स्थित पाटलिग्राम अपार्टमेंट के ब्लॉक-J के फ्लैट नंबर 304 को एक टीम खंगाल रही है। दूसरी टीम मुजफ्फरपुर में पैगंबरपुर के पंचवटी लेन-5 स्थित सब रजिस्ट्रार के उषा निकेतन वाले घर को सर्च कर रही है। जबकि, तीसरी टीम समस्तीपुर में है। वहां वार्ड नंबर 29 में काली मंदिर के पास तुलसी कुंज, शंकर सदन में इनके ठिकाने को खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : रिजर्वेशन का झंझट खत्म, इन 18 ट्रेनों में ऐसे ही कर सकते हैं यात्रा

इसे भी पढ़ें : सिर्फ एक मिस कॉल से आप पता कर सकते है जनधन अकाउंट का बैलेंस

इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

इसे भी पढ़ें  : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्‍हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्‍यों

इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...