आमचूंआ की सिहरन भरी रात : खू’न, खामोशी और अनकहा राज  

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचूंआ गांव में शुक्रवार की रात मौत ने ऐसा तांडव किया कि पूरा गांव सहम गया। 20 साल की सोना मुर्मू और उसकी 70 साल की नानी सोना बास्की को किसी ने बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घर के भीतर फैला खून, टूटी लाठी और पसरी खामोशी…गांव की हवा तक ठहर सी गई।

सपनों से लहूलुहान तक की दास्तां

सोना मुर्मू की शादी को महज दो साल हुये थे। वह अपने पति राजू सोरेन, माता-पिता और नानी के साथ इस घर में रहती थी। शुक्रवार को सोना के माता-पिता अपनी बेटी के ससुराल गये थे और पति राजू किसी काम से बाहर। घर में बस सोना, उसकी मासूम छह माह की बच्ची और बूढ़ी नानी थीं। रात करीब नौ-दस बजे जब राजू लौटा, तो नज़ारा उसकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सदमा बन गया। पत्नी और नानी खून से लथपथ पड़ी थीं, उनके शरीर पर लाठी और भारी औज़ार से वार के निशान साफ दिख रहे थे। वहीं पास में रोती हुई नन्ही बच्ची, मानो सवाल कर रही थी—मां को किसने छीना?

गांव में सनसनी, पुलिस अलर्ट

घटना की खबर मिलते ही SDPO विजय कुमार महतो, थानेदार अमित लकड़ा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। खून से सनी लाठी बरामद हुई, लेकिन कत्ल की वजह अब तक रहस्य बनी है। पुलिस हर पहलू—रंजिश, चोरी या निजी दुश्मनी की जांच कर रही है। दुमका SP पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आयेगा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। आमचूंआ गांव में लोग खौफ में हैं। कोई कहता है पुरानी रंजिश का बदला, कोई इसे अंदरूनी राज़ बताता है। पर सच  अब भी अंधेरे में है।

इसे भी पढ़े : पटरियों पर उतरे सैकड़ों, ये ट्रेन रद्द, इनके बदले रूट

इसे भी पढ़े : रांची में इन चार स्टेशनों के पास निषेधाज्ञा… जानें क्यों

इसे भी पढ़े : उग्रवादियों का कायराना ह’मला, दो वीर जवान शहीद…

इसे भी पढ़े : पुलिस की फा’यरिंग से थमा हंगामा… जानें कहां

spot_img

Related articles:

साले के साथ मिलकर पत्नी ने ही रच डाली खौफनाक साजिश… जानें

Saraikela : सरायकेला के खरसावां थाना क्षेत्र में चर्चित...

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...