spot_img
spot_img

पुलिस की फा’यरिंग से थमा हंगामा… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Purnia : बिहार के पूर्णिया के बैसा प्रखंड के मजगामा गांव में शुक्रवार शाम माहौल उस वक्त गर्मा गया, जब एक निर्माणाधीन मूर्ति में तोड़फोड़ कर दी गई। घटना के बाद उपजे तनाव को काबू में करने के लिये पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुये 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मूर्ति खंडित करने वाला और 11 उपद्रवी शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। पूर्णिया के DM अंशुल कुमार और SP स्वीटी सहरावत खुद गांव में कैंप कर हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

उपद्रव, झड़प और पुलिस की फायरिंग

घटना के दौरान भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया और हिरासत में लिया। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हो गई। DIG प्रमोद कुमार मंडल ने मीडिया को बताया कि हालात को काबू में करने के लिये पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान ओम प्रकाश नामक एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की, जिसमें एक दुकान को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही DIG, DM, SP और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस कैंप कर स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुये है।

इसे भी पढ़ें : किसे मिल सकती है 5 हजार पेंशन, किसे नहीं, सबकुछ जानें…

इसे भी पढ़ें : रांची से सटे इस इलाके में भयानक आ’ग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची के नये SSP बने ये, सिटी और ट्रैफिक SP भी बदले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...