spot_img

उग्रवादियों का कायराना ह’मला, दो वीर जवान शहीद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में शुक्रवार की शाम एक बार फिर घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने 33 असम राइफल्स के काफिले पर अचानक हमला कर दिया। इस कायराना वारदात में दो बहादुर जवान, जिनमें एक JCO और एक जवान शहीद हो गये। वहीं, पांच जवान बेतरह घायल हैं। यह हमला बिष्णुपुर के नाम्बोल सबल लेईकाई इलाके में हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम करीब 5.50 बजे, असम राइफल्स का वाहन-आधारित दल पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नाम्बोल की ओर बढ़ रहा था। तभी हाईवे पर घात लगाये बैठे आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार में जवानों का एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जवानों ने मोर्चा संभाल जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। हमले के बाद हमलावर सफेद वैन में सवार होकर फरार हो गये। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हमले में घायल पांच जवानों को तुरंत इंफाल के एक अस्पातल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत अभी स्थिर है, लेकिन एक जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

CM एन. बीरेन सिंह ने एक्स (Twitter) पर गहरा दुख जताते हुये लिखा कि “नाम्बोल सबल लेईकाई में हमारे बहादुर जवानों पर हमला हम सभी के लिये एक गहरा आघात है। उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये।”उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। असम राइफल्स पूर्वोत्तर में सीमा सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिये तैनात है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...