spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, IIT में प्रवेश के लिए ये अनिवार्य नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस परीक्षा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान किया है साथ ही वेबिनार के जरिए आईआईटी में प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता और नियमों के बारे में भी जानकारी दी। 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है।

IIT प्रवेश के लिए 75% अंकोंं की जरूरत नहीं

शिक्षा मंत्री ने बताया कि IIT में प्रवेश के लिए 75% अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी इस बार हटा लिया गया है। इनके अनुसार इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।

अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “प्रिय छात्र और छात्राओं जेईई मेंस की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद लगातार आपकी तरफ से सूचनाएं आती रहीं कि जेईई एजवांस की परीक्षाएं कब होंगी, कहां होगी और उसमें पीछे के समय के अनुरूप इस समय में भी छूट का कुछ प्रावधान होगा या नहीं।”

इसे भी पढ़ें :RamnikRanchi बनानी है तो कचरा दिखते ही इस नंबर पर करें डायल

निशंक ने आगे कहा कि, “मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछली बार कोविड के कारण विषम परिस्थिति थी और अभी हम उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। ऐसी स्थिति में ये निर्णय लिया गया है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में 75% अंकों का जो मानदंड था उसे इस समय के लिए भी हमने हटा दिया है, ताकि आपको ये सुविधा मिल सके और प्रतिभाशाली विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें।”

इसे भी पढ़ें :भैरव सिंह ने किया सरेंडर, बोला- सीएम काफिले पर हमले का कोई इरादा नहीं था

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...