India आज से बन गया UNSC का अस्थायी Member

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • फ्रांस ने किया वेलकम

कोहराम लाइव डेस्क: न्‍यू ईयर के मौके पर भारत (India) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थायी सदस्य बन गया है। भारत दो साल (Two years) तक सदस्य रहेगा। यूएनएससी में इंडिया के सदस्य बनने का फ्रांस ने स्वागत किया है। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा, ‘हम अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद का बचाव करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को उत्सुक हैं। इसके लिए हमें यूएनएससी में सुधार की भी आवश्यकता है, ताकि भारत को एक स्थायी सदस्यता मिल सके।’

इसे भी पढ़ें :फ्लैट में मिला Nurse का शव, छह साल से थी लिव इन रिलेशन में

इंडिया को आठवीं बार मिली जगह

उल्‍लेखनीय है कि यूएनएससी में पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। भारत को अस्थायी सदस्य के रूप में यूएनएससी में आठवीं बार जगह मिली है। इससे पहले भारत ने सुरक्षा परिषद में व्यापक सहयोग की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा था कि अस्थायी सदस्य के रूप में भारत अपने कार्यकाल में मानवाधिकारों और विकास जैसे बुनियादी मूल्यों को बढ़ावा देगा।

इसे भी पढ़ें :मजदूरों को धक्के मार राजधानी से उतारा, TTE ने कहा- तुम्हारी औकात नहीं

लोकतंत्र के बुनियादी मूल्‍यों को मिलेगा बढ़ावा

यूएनओ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत का जोर बहुपक्षवाद पर भी रहेगा। सबसे बड़े लोकतंत्र के नाते हम लोकतंत्र, मानवाधिकार और विकास जैसे बुनियादी मूल्यों को बढ़ावा देंगे। भारत का संदेश होगा कि हम एकीकृत ढांचे में विविधता को किस तरह बढ़ावा दे सकते हैं,जो कि संयुक्त राष्ट्र में कई तरीके से प्रतिबिंबित होता है।

इसे भी पढ़ें :कृषि मंत्री ने सिंधु Border में गुजारी रात, किसानों के लिए बनाया खाना

परिषद में वृहद सहयोग की जरूरत

तिरुमूर्ति ने कहा था, भारत निश्चित रूप से परिषद में वृहद सहयोग की जरूरत को रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐसा स्थान नहीं होना चाहिए जहां निर्णय लेने की प्रक्रिया में किसी प्रकार के गतिरोध के कारण अत्यावश्यक जरूरतों पर उचित तरीके से ध्यान नहीं किया जा सके।

अगस्त 2021 में अध्यक्षता करेगा भारत

भारत के अलावा नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको वर्ष 2021 में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। इनके अलावा एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ट्यूनीशिया और वियतनाम यूएनएससी के अस्थायी सदस्य हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...