जमशेदपुर : निजी अस्पताल की Nurse का शव मिला एक अपार्टमेंट में। हत्या की जताई जा रही आशंका। उसके शव को जलाने की भी की गई कोशिश। उसके शव को सबसे उसके प्रेमी ने ही देखा। उसी ने पुलिस को सूचना दी। अपने इसी प्रेमी के साथ नर्स छह साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Nurse के प्रेमी से पूछताछ कर रही पुलिस
यह वाकया हुआ जमशेदपुर के कदमा के एक अपार्टमेंट में। बागबेड़ा का रहने वाले उसके प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह और उक्त नर्स छह साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे।
इसे भी पढ़ें : मजदूरों को धक्के मार राजधानी से उतारा, TTE ने कहा- तुम्हारी औकात नहीं
वीडियो फुटेज की होगी जांच
प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह नर्स से बुधवार को मिला था। गुरुवार की रात को जब फ्लैट पहुंचा, तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। फ्लैट की चाबी उसके पास भी रहती थी, इसलिए उसने दरवाजा खोल लिया। फिर देखा तो अंदर नर्स का शव पड़ा था। उसके बाल भी जले हुए थे। फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास के लोगों को भी बुलाया। प्रेमी के बयान के बाद भी लगातार उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस वीडियो फुटेज भी देख रही है। नर्स के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री ने सिंधु Border में गुजारी रात, किसानों के लिए बनाया खाना












