रांची : राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने 31 दिसंबर की रात दिल्ली में बिताई, वह भी आंदोलनरत किसानों के साथ। दिल्ली पहुंचते ही वे सिंधु Border गए और किसानों के आंदोलन में हुए शामिल। उन्होंने किसानों के लिए खाना भी बनाया और ठिठुरन भरी सर्द में भी पूरी रात उन्हीं के साथ बिताई।
सिंधु Border में किसानों से कहा, आज पूरा देश उबल रहा है
इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे किसान आंदोलन कर रहे हैं और हम नए साल की खुशियां मनाएं, यह ठीक नहीं है। केंद्र सरकार के किसानों को लेकर आए फरमान के विरोध में पूरा देश आज उबल रहा है।
इसे भी पढ़ें : नववर्ष पर CM की अपील, विकास यात्रा में सरकार के सहभागी बनें
किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार के खिलाफ देश के सभी किसान हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को किसानों का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है किसान हमारे अन्नदाता है और इनके साथ यदि अन्याय होगा तो वह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवासन और महासचिव भैया जी पवार भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Tempo पलटने से युवक की मौत, ससुराल से लौट रहा था












