spot_img

यहां दूल्‍हा-दुल्‍हन को गिफ्ट में कंडोम-गर्भनिरोधक गोलियां भेज रही सरकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार में इन दिनों शादी करने वाले नव दंपती को सरकार गिफ्ट पैक भेज रही है। गिफ्ट पैक में परिवार नियोजन के संदेश के साथ-साथ फैमिली प्‍लानिंग किट भी दे रही है। किट में कंडोम, गर्भ निरोधक गोली समेत कई सामान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : 29 IAS अधिका‍रियों का तबादला, जानिये किसे मिली किस जिले की कमान

मालूम हो कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर आशा दीदी के माध्‍यम से इस किट को नव दंपती के घर पहुंचाया जा रहा है। किट का नाम नई पहल रखा गया है। इस योजना पर केंद्र सरकार द्वारा प्रति किट 220 रुपए की सामग्री और 100 रुपए प्रति किट संबंधित आशा दीदी को प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : 38 IPS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन-कहां गए

किट में परिवार नियोजन का संदेश, 2 कंडोम का पैकेट, गर्भ निरोधक गोलियां माला -एन 2 पैकेट, आपात कालीन गर्भ निरोधक गोलियां 3, साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोलियां 1 पैकेट एवं 2 प्रेग्नेंसी जांच किट के अलावे विवाह पंजीकरण फार्म, पंपलेट, तौलिया, कंघी, बिंदी, नेलकटर, दो रूमाल और एक छोटा शीशा भी दिया जा रहा है। किसी भी मदद लिए आशा दीदी और एएनएम का मोबाइल नंबर भी दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : यमन में एयरपोर्ट पर विस्‍फोट, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, 26 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...