spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में सबसे कम वोटिंग की वजह ये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लोकतंत्र का महापर्व कहे जाने वाले आम चुनाव के पहले चरण में बिहार में सबसे कम वोटिंग हुआ। वहीं, मतदाताओं में ज्यादा उत्साह भी नहीं दिखा, सबसे कम वोटर पोलिंग बूथ तक पहुंचे। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदाताओं ने अपने वोट डाले। बिहार में 19 अप्रैल को गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में वोट डाले गये। तमाम कोशिशें के बावजूद बिहार में औसतन 50 प्रतिशत से कम 49.2 फीसदी मतदान हुआ। साल 2019 के आम चुनाव में मतदान प्रतिशत 53.47 था। इस बार सबसे कम नवादा में 41.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग के इस ट्रेंड से राजनीतिक पार्टियां बेचैन और चिंता में हैं। हर पार्टी अपने हिसाब से नफा-नुकसान का आकलन कर रही है। कुछ राजनीतिक पंडित वोट देने के लिए लोगों के घरों से नहीं निकलने को खतरनाक संकेत मानते हैं, उनका कहना है कि यह नौबत तब आती है जब वोटरों में निगेटिव थॉट और निराशा होती है। इसकी वजह उम्मीदवारों के चयन, विकल्प का नहीं होना या फिर सिद्धांतविहीन होती जा रही राजनीति हो सकती है।

एक राजनीतिक विश्लेषक माने जाने वाले इसकी बड़ी वजह सिद्धांतविहीन राजनीति को मानते हैं। वे कहते हैं, लोगों में पहले की तरह उत्साह नहीं रहा और प्रत्याशियों के प्रति भी उनकी खास दिलचस्पी नहीं होती। लंबे समय से एक ही चेहरा रिवाइंड कर देने से मतदाता निराश होते हैं। पहले ज्यादातर राजनीतिक पार्टियां कैडर आधारित हुआ करती थीं। छोटे-बड़े दलों के नेता लोगों की सेवा किया करते थे। उनके सामाजिक जीवन को देखकर ही उन्हें टिकट मिलता था। किंतु, अब परिस्थिति इसके उलट हो गई है। किसी सीटिंग उम्मीदवार को अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो झट से उससे नाता तोड़ दूसरे बड़े दल से सेटिंग कर अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं। पार्टियों पर टिकट बेचने तक के इल्जाम भी लगते रहे हैं। यह बात दीगर है कि खराब परफॉर्मेंस के चलते उनकी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया हो। ऐसी हालत में वोटर यह सोचने लगता है कि स्थिति तो बदलने वाली नहीं, इससे भी वोटरों का उत्साह घटता है। यदि कम वोटिंग होती है तो समझा जाता है कि चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नहीं है। ऐसे इसे लेकर कोई फार्मूला तय नहीं है, इससे हार या जीत का आकलन नहीं किया जा सकता। ऐसी हालत में हर नेता के अपने-अपने राग होते हैं।

पहले प्रत्याशियों के काम और संबंधों को देख लोग मतदान करना अपनी जिम्मेदारी समझते थे। लेकिन अब ऐसे उम्मीदवार कम हैं। क्षेत्र की जनता से तो उनसे जुड़ाव कम रहता है, इससे लोगों की प्रतिबद्धता प्रभावित होती है, निराशा का भाव भी घर कर जाता है। वोटरों की उदासीनता को परखने का काम हर कोई अपने हिसाब से करने में जुटे हैं। वहीं लोगों को वोट डालने के लिये जागरूक किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी

इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…

इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…

इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें

इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...