spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिम बंगाल में ब्लास्ट, 7 की मौ*त, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 7 लोग काल के गाल में समा गए। वहीं कई के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने ये जानकारी दी है की ये धमाका एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। विस्फोट के बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार देखा गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने एगरा ब्लास्ट की एनआईए जांच की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस आवास में ये फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गया। पिछले महीने फैक्ट्री में छापा मारा गया था और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बावजूद यहां पटाखे बनाए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एगरा में एक घटना घटी, ये उड़ीसा सीमा के पास है। आरोपी व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ चार्जशीट थी। उन्हें जमानत मिल गई। उसने फिर से अवैध रूप से अपना कारोबार शुरू कर दिया। दो माह पूर्व उस ग्राम पंचायत पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. मालिक उड़ीसा भाग गया है। सीआईडी ​​​​को जांच के आदेश दिए हैं। ये कानून व्यवस्था से जुड़ा नहीं है, यह एक अवैध कारखाना है।

उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि इनमें से कितनी अवैध फैक्ट्रियां हैं। हम मृतकों को मुआवजे के तौर पर 2.5 लाख रुपये देंगे। एनआईए-एनआईए चिल्लाने वालों से कोई दिक्कत नहीं है। एनआईए के जरिए न्याय मिलेगा तो मुझे क्यों ऐतराज होगा। हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। राजनीति को इससे दूर रखें और पुलिस को अपना काम करने दें।  ये राजनीति करने का नहीं बल्कि लोगों की मदद करने का समय है. मुझे किसी केंद्रीय जांच से कोई आपत्ति नहीं है।

इसे भी पढ़ें : Cyclone मोचा को लेकर बिहार के 20 जिलों में अलर्ट जारी…देखें

इसे भी पढ़ें : धूलभरी आंधी ने मचाई तबाही, अगले दो रोज रहें अलर्ट, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यहां हीट वेव का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दिखेगा साइक्लोन ‘मोचा’ का असर, पढ़ें IMD ने क्या कहा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...