RANCHI : झारखंड में साइक्लोन ‘मोचा’ का हल्का असर देखने को मिलने वाला है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं शेष में बादल छाए रहेंगे। इससे राज्य के लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिलेगी। बता दें कि झारखंड में लोग अभी गर्मी से काफी परेशान हैं। हर जिले का तापमान 40 से करीब जा चुका है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के चलते लोग घर के अंदर कैद रहने पर मजबूर हैं।
रांची मौसम केंद्र मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा
पूरे राज्य में गर्मी अभी अपने चरम सीमा पर है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी में निजात मिलने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में आज चक्रवाती तूफान बनने वाला है. जिसका झारखंड में भी हल्का असर देखने को मिलेगा। अभिषेक आनंद ने आगे कहा कि, पिछले 6 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित ‘मोचा’ चक्रवाती तूफान 9 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए एक अत्यंत प्रचण्ड चक्रवाती तूफान बन गया।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 14 मई को इस तूफान के थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि कॉक्स बाजार और क्यॉकप्यू के बीच इस तूफान के दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया, झारखंड में इस तूफ़ान का कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है। 14 व 15 मई को झारखंड से मध्य भाग में जैसे रांची, खूंटी ,रामगढ़ ,लोहरदगा व लातेहार में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन से होगी बारिश, रांची में बढ़ेगा…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात मोचा से ‘तबाही’ शुरू, हवा की रफ्तार ऐसी कि…
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : आज यहां टकराएगा प्रचंड साइक्लोन मोचा…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिखेगा मोचा का असर, इन जिलों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें : तेजी से बढ़ रहे साइकलोन मोचा पर जानिए IMD ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : अगले 2 दिनों में गर्मी बरपाएगी कहर, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : 12 घंटों का येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश!
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में प्रचंड होगा चक्रवाती तूफान मोचा, हाई अलर्ट…












