Kohramlive : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है की यूपी – राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं IMD ने उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि, कई राज्यों में भारी बारिश भी जारी है। तूफान मोचा के कारण से बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बरसात का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन मोचा की वजह से अंडमान और निकोबार में आज हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, त्रिपुरा और मिजोरम में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुण और दक्षिणी असम के इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम, दक्षिणी मणिपुर में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
नॉर्थईस्ट इंडिया के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि 14 मई से 17 मई तक तेज बरसात होने वाली है। इसमें अरुणाचल प्रदेश में 14 और 15 मई, असम और मेघालय में 14 से 17 मई, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 से 17 मई के बीच भारी बरसात होगी। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14 से 16 मई के बीच भारी बरसात होगी।
बीते दिन की बात करें तो 44 से 46 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी राजस्थान में दर्ज किया गया। इसके अलावा, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40-42 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ में हीटवेव की स्थिति रही।
IMD ने बताया है कि पूर्वी भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल में 15 और 16 मई, आंध्र प्रदेश, ओडिशा में 15-17 मई के बीच हीटवेव की नई लहर आने वाली है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में दिखेगा साइक्लोन ‘मोचा’ का असर, पढ़ें IMD ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन से होगी बारिश, रांची में बढ़ेगा…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात मोचा से ‘तबाही’ शुरू, हवा की रफ्तार ऐसी कि…
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : आज यहां टकराएगा प्रचंड साइक्लोन मोचा…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिखेगा मोचा का असर, इन जिलों में बारिश…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी















