spot_img
spot_img
spot_img

धूलभरी आंधी ने मचाई तबाही, अगले दो रोज रहें अलर्ट, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी ने तबाही मचाई। वहीं राजस्थान के सीकर, जयपुर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर जिलों में तेज आंधी चलने के बाद कई जगहों पर जोरदार बारिश भी हुई। जयपुर में कल 68 किलोमीटर प्रतिघंटा, अजमेर 63, जोधपुर 65, जैसलमेर 46 किलोमीटर, बीकानेर में 33, चूरू 56 और करौली में 70 किलोमीटर स्पीड से तेज धूलभरी आंधी चली। जयपुर के दूदू में तेज हवा से एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिससे एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। तेज आंधी के कारण जयपुर शहर में कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया, वहीं कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। कुछ जगहों पर ओले भी बरसे। शाम में आसमान पर धूल का गुबार छा गया था। सोमवार सुबह तक बादल छाये रहे। उत्तर भारत में एक्टिव हुये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ऐसा हुआ। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से सुकून मिला। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो रोज तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

18 मई तक आंधी का अलर्ट

सीकर में 18 मई तक आंधी चलने के आसार हैं। एक रोज पहले यानी रविवार को जिले में 49 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और जोरदार बारिश हुई। अजमेर के भोपो का बाड़ा स्थित पवनसुत कॉलोनी के पास भैरव विहार में मकान पर ठनका गिर गया। ठनका गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के बोर्ड, कूलर, टीवी, फ्रिज, वायरिंग सब खराब हो गए। मकान में कई जगह दरार आ गई। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है।जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 17 मई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। अगले दो रोज कई शहरों में 40-50 किलोमीटर की स्पीड से धूलभरी हवा चलेगी, वहीं कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इस सिस्टम का सर्वाधिक असर बीकानेर के चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर के सीकर, झुंझुनूं, दौसा और अलवर और अजमेर के नागौर में जिले में देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें : बेड़ो में रंगेहाथ धराये बदमाश…

इसे भी पढ़ें : अनंत यात्रा पर डॉ करमा उरांव, क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ यहां…

इसे भी पढ़ें : MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि हत्याकांड में 2 को ATS ने दबोचा… देखें

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से भीषण तबाही, अब तक इतने लोगों की मौ*त…

इसे भी पढ़ें : राजधानी के चिड़ियाघर में ‘पहले खुशी, फिर गम’…देखें

इसे भी पढ़ें : धमकियों से डरें नहीं, पुलिस को दें सूचना : SP

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...