spot_img

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
PATNA : मोचा तूफान को लेकर 17 और 18 मई को राज्य के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बिहार में मोचा तूफान का असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द ही पुरवा हवा चलने से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बिजली चमकने, मेघ गर्जन के साथ वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, तीन जिलों रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद में हीट वेव का असर भी रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
रविवार देर रात मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीमपुर, मोतिहारी और दरभंगा में तेज हवा के साथ वर्षा हुई। वैशाली में ओले भी गिरे। आगे दो दिनों बाद 17 और 18 मई को जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, और सीमामढ़ी सहित राज्य के 20 जिलों में वर्षा हो सकती है। चक्रवाती तूफान के कारण किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में भी तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...