Kohramlive : एक स्विफ्ट कार गंग नहर में गिर गई। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति की डेड बॉडी रात को ही निकाल लिया गया था। दो व्यक्तियों की डेड बॉडी रविवार सुबह निकाले गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर मौजूद गुरनाम सिंह व विनोद ने बताया कि साधुवाली गंग कैनाल लिंक हैड की तरफ पटरी के पास सुनील बिश्नोई अपने खेत में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। रात करीब 10-11बजे के बीच पार्टी के बाद सभी अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। एक सफेद रंग की एचआर नंबर की स्विफ्ट कार जिसमें अजमेर पुत्र सुरजीत सिंह (28) निवासी साधुवाली, संजय पुत्र पूर्ण राम (28-30) निवासी साधुवाली और रविंद्र उर्फ रोडू बिश्नोई (30) निवासी गुमजाल सवार थे। वहीं कार जब खेत से नहर की पटरी पर चढ़ी तो गंग कैनाल में गिर गई। तभी कार में सवार एक जोर-जोर से बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा। अनिल नाम के व्यक्ति ने कार सवार संजय को बाहर निकाल लिया। संजय को सरकारी हॉस्पिटल ले गए जहां से जनसेवा हॉस्पिटल ले गए लेकिन उसको मृत घोषित कर दिया गया। कार और कार में सवार अजमेर व रविंद्र उर्फ रोडू नहर में ही बह गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया है, सिविल डिफेंस टीम स्टॉफ व गांव के लोगों की मदद से नहर में गोताखोरों को भेजा गया जिससे रविवार सुबह दो और लोगों के शव निकाले गए। कार भी बरामद कर ली गई है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इसे भी पढ़ें : पार्टी ऑफिस में घुस पहले नाम पूछा, फिर रेत डाला नेता का गला
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमित शाह बोले- “झारखंड बीजेपी के कुछ नेता हेमंत सरकार को बदलना चाहते थे, पर…”
इसे भी पढ़ें : OTT पर इस दिन रिलीज होगी ‘Drishyam 2’
इसे भी पढ़ें : अंजलि की फैमिली की मदद के लिए आगे आए किंग खान
इसे भी पढ़ें : “थोड़ी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं युवा”
इसे भी पढ़ें : सारा दावा दम तोड़ गया, म*र गया गरीब भुनेश्वर मल्हार
इसे भी पढ़ें : NTPC ने टीबी रोगियों को बांटे पोषण किट
इसे भी पढ़ें : करो या म*रो के इस मुकाबलों में टीम इंडिया की शानदार जीत
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






