Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुये गांजा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जेल मोड़ तालाब के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि वर्मा (28) और जनार्दन दास (32) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने मौके से खदेड़कर पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 1 किलो 31 ग्राम गांजा, दो मोबाइल, एक वेट मशीन, 1650 रुपये नगद और एक स्कूटी बरामद हुई।
पूछताछ में जनार्दन दास ने खुलासा किया कि वे गांव और बाहर से गांजा लाकर रांची के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से एक बड़े ड्रग नेटवर्क पर चोट पहुंची है। सीनियर SP के निर्देश पर ASP के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…








