spot_img
spot_img

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल की रात कोयला स्टेशन के पास हुये महिला हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मंजू देवी की गोली मारकर हत्या के पीछे कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि उसके पति का ही हाथ था। घटना में बाइक सवार पति-पत्नी पर फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल मंजू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति विकास प्रजापति को रांची रिम्स रेफर किया गया था। शुरुआत में मामला लूटपाट का बताया गया, लेकिन जांच ने पूरी कहानी पलट दी।

SP अमन कुमार के निर्देश पर ASP पवन कुमार के नेतृत्व में SIT गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ में सामने आया कि विकास प्रजापति ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद और लगातार कलह के कारण विकास पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। प्लान के तहत सुनसान जंगल इलाके में घटना को अंजाम दिया गया और इसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की गई। शक से बचने के लिए विकास ने खुद को भी गोली लगने का नाटक किया।

पुलिस ने विकास प्रजापति, नरेश प्रजापति और लालेश्वर गांझू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी सुनील गांझू फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की यामाहा बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...