spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पार्टी ऑफिस में घुस पहले नाम पूछा, फिर रेत डाला नेता का गला

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्हें तब मौत के घाट उतार दिया गया, जब वो अपने कार्यालय में मीटिंग कर रहे थे। हथियारबंद चार अपराधियों ने कार्यालय में घुसते ही सबसे पहले पूछा, रमेश विश्वकर्मा कौन है? नाम जानते ही बाकी सारे लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया और बड़ी बेरहमी से गला रेत डाला। मजदूर नेता रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हवाई फायरिंग करने की बातें भी सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद चारों हत्यारे बड़े आराम से वहां से भाग निकले। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार की रात रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई।

मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा की हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में डर-भय समा गया। कुछ लोगों का कहना था कि यह अपराधियों का दुस्साहस है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के कई छोटे-बड़े अधिकारी पहुंचे। मौके पर से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है। मौके-ए-वारदात का मुआयना कर लौटे एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि घटनास्थल देख ऐसा लगता है कि रमेश ने खुद को बचाने के लिये संघर्ष भी किया था। हत्यारों को खोज निकालने के लिये रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने एक SIT का गठन किया है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पार्टी कार्यालय में घुसकर हत्या की खबर से रजरप्पा क्षेत्र में लोगों में दहशत है।

इसे भी पढ़ें : वकीलों को Health और Accident Insurance का लाभ देगी राज्य सरकार

इसे भी पढ़ें : अमित शाह बोले- “झारखंड बीजेपी के कुछ नेता हेमंत सरकार को बदलना चाहते थे, पर…”

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: