spot_img

पलक झपकते ही चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर अचानक एक पेट्रोल टैंकर ब्लास्ट कर गया।  इस हादसे में टैंकर चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट के कारण मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर गोढीया पुल के पास कटर माला के पास हुई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर जाम लग गया है। हादसा वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हुआ।

3 किमी तक सुनाई पड़ी ब्‍लास्‍ट की आवाज

बताया जा रहा है कि टैंकर खाली था। टैंकर के पिछले हिस्से में वेल्डिंग किया जा रहा था। इसलिए दौरान अचानक टैंकर ब्लास्ट कर गया। टैंकर हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर टैंकर रोक वेल्डिंग करवाने लगा। वहां पहले से एक टैंकर था। स्थानीय मैकनिक टैंकर में वेल्डिंग कर रहा था। वहां कुछ लोग भी खड़े थे। इसी बीच अचानक टैंकर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि टैंकर का पिछला आधा हिस्सा दूर जाकर गिरा। स्थानीय निवासी मुन्ना भगत ने बताया कि एक टैंकर में ब्लास्ट हुआ है। इससे तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी कितने घायल हैं, यह पता नहीं है। यह पेट्रोल गाड़ी थी। धमाका इतना तेज था कि तकरीबन 3KM दूर तक इसकी आवाज सुनी गई।  टैंकर में बैठे चालक और खलासी के साथ ही वहां वेल्डिंग कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस

इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...