spot_img

राजधानी में 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने किया Brutal rape

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में यमुनापार के सीलमपुर इलाके में 12 साल के एक मासूम छात्र के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। चार लड़कों ने बच्चे से यौनाचार कर उसके निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी। रॉड और ईंट से बुरी तरह पीटा भी। डरे-सहमे छात्र ने किसी को कुछ नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया तो इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना का खुलासा हुआ।

पहले परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करने से किया था इनकार

अस्पताल से पुलिस को छात्र के साथ हैवानियत किए जाने की सूचना मिली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस बारे में परिजनों से पूछताछ की तो परिवार ने मामला ही दर्ज कराने से ही इनकार कर दिया था। लेकिन, काउंसलिंग कराने पर किसी तरह परिवार इसके लिए तैयार हुआ। इसके बाद इस पुलिस ने कुकर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। दोनों लड़कों को जेजे बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उनको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

आईसीयू में भर्ती है बच्चा

पीड़ित फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती है। हैवानियत का शिकार पीड़ित छात्र परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहता है। वह सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि 18 सितंबर को सुनसान जगह पर ले जाकर चार लड़कों ने छात्र के साथ जबरन कुकर्म किया। 22 सितंबर को उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले गया।

दो आरोपी पीड़ित के दोस्त, दोनों नाबालिग

डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि परिवार ने बयान देने से मना कर दिया था। 24 सितंबर एक एनजीओ की मदद से मासूम की मां की काउंसलिंग करवाई तो परिजन शिकायत देने को तैयार हुए। दोनों आरोपी पीड़ित के दोस्त हैं। इनकी उम्र 11-12 साल के बीच है। एक लड़का तो पीड़ित का रिश्ते का भाई भी है। बाकी की तलाश जारी है।

दिल्ली महिला आयोग का पुलिस को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि लड़के की मां ने महिला आयोग से शिकायत की थी। लड़के की हालत फिलहाल गंभीर है। महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। मामले में 28 सितंबर तक जवाब देने और सभी आरोपी क्यों गिरफ्तार नहीं हुए, इसके बारे में पूछा गया है।

इस बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें : 18 छात्रों को इनरविल स्कूल ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, मची चीख-पुकार… देखें

इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें : टक्कर ऐसी कि चली गई 10 लोगों की जान, 35 की हालत खराब

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें : बारिश शुरू होते ही स्कूल के बच्चे पकड़ लेते अपने घर का रास्ता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड DSP के बेटे को मारी थी गोली, शूटर ने उगले कई राज…

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : ट्रैक्टर में बैठी सवारियां पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गईं…देखें

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3

PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

सिक्किम के गंगटोक की ठंडी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, हंसते-बात करते PM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। खुद PM मोदी ने लिखा “युवाओं के