Kohramlive : पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ के पास बरनाला–सिरसा हाईवे पर बने चेकपॉइंट पर जो हुआ, उसने पूरे महकमे को हिला दिया। डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी और सीधे ASI को कुचलती हुई निकल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यही कार झनीर इलाके में पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही थी।
ASI को कुचल डाला
पीछा तेज हुआ, वायरलेस पर संदेश गया और सरदूलगढ़ में जाल बिछाया गया। लेकिन तस्करों ने रोकने की बजाय ‘किल-स्विच’ जैसा फैसला लिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने नाकेबंदी तेज कर दी। कुछ ही देर में कार सवार दोनों आरोपियों को काले बैग के साथ दबोच लिया गया। बैग में क्या था, इसकी जांच जारी है। SHO पुष्पविंदर कौर के अनुसार,“तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश में ASI सुखविंदर सिंह को कुचल दिया गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।”
![]()
इसे भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…
इसे भी पढ़ें : Exit Poll 2026: बंगाल में कहीं BJP आगे, कहीं TMC की वापसी!
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…














