Kohramlive : रविवार की सुबह बम्होरी हाईवे पर ट्रक और ट्रैक्टर में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है। घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे में दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कुछ मजदूर बम्होरीसर से तालबेहट की ओर जा रहे थे। हाईवे पर आते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर में बैठी सवारियां पत्तों की तरह सड़क पर बिखर गईं। भीषण हादसे की जानकारी होने पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से सबसे पहले चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दो और लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मरने वालों की संख्या छह हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की स्थिति काफी खराब है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर परखच्चे उड़ते ही वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। कई किमी तक वाहनों की लाइन लग गई।
तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत हुई ट्रक व ट्रैक्टर की सड़क दुर्घटना के संबंध में @DMLalitpur व #SPLalitpur द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । pic.twitter.com/dVmKIr5WXy
— LALITPUR POLICE (@lalitpurpolice) September 25, 2022
DM और SP मौके पर पहुंचे
वहीं ललितपुर पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में चार महिलाओं समेत कुल करीब 20 मजदूर सवार थे। सभी लोग सुबह अपने काम पर जा रहे थे, लेकिन काम पर पहुंचने से पहले रास्ते में हादसा उनका इंतजार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान पन्नालाल (42), किरण (36), आरती (36) और निरपत (50) के रूप में हुई है। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की भी निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी आलोक सिंह और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी मौके पर मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें :कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से दो छात्राएं गायब… देखें
इसे भी पढ़ें :शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं
इसे भी पढ़ें :JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट
इसे भी पढ़ें :नगर परिषद की गाइडलाइन का सभी पूजा पंडालों को करना होगा पालन
इसे भी पढ़ें :मील का पत्थर साबित होगी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी : CM HEMANT SOREN










