spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के करीब 50 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या और बरेली समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।बुधवार को बदले मौसम ने यूपी और बिहार में कहर भी बरपाया। यूपी में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 12 लोग घायल हुये। बिहार में भी तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...