spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रिटायर्ड DSP के बेटे को मारी थी गोली, शूटर ने उगले कई राज…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : अपने मामा के इशारे पर किसी को भी ठोंक देने वाले पेशेवर मोस्ट वांटेड शूटर सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने दबोच लिया। उसे रांची पुलिस कप्तान द्वारा गठित SIT ने चतरा के हंटरगंज में पकड़ा। उसके साथ उसके 5 गुर्गों को भी धर लिया गया। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने किया। वह अमित शर्मा उर्फ चमहा के नाम से भी जाना जाता है। रांची अपराध जगत में मामा लवकुश शर्मा और भगिना सोनू शर्मा तब उभरकर सामने आया था जब इंजीनियर समरेंदर प्रसाद को गोली मार दी थी। इस इंजीनियर से बतौर रंगदारी 2 करोड़ रुपये की डिमांड की गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें दिन दहाड़े बरियातू रोड में गोली मार दी गयी थी। लंबे इलाज के बाद समरेंदर प्रसाद की जान बची थी। यह वारदात वर्ष 2015 में हुई थी। लालपुर में जेवर व्यवसायी अनुज नाथ स्वर्णकार की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी।

बरियातू में रिटायर्ड डीएसपी बीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष कुमार सिंह को गोली मार सोनू शर्मा ने रांची पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। डीएसपी बीरेंद्र सिंह का इल्जाम है कि एक महिला डॉक्टर की कार एक स्कूटी से टकरा गयी थी। दोनों में झगड़ा हो गया था। बीच बचाव करने उनका बेटा गया था। तब मौके पर बुला लिए गए सोनू शर्मा ने बिना कुछ समझे-बुझे मनीष को गोली मार दी थी। उसका लंबा इलाज चला। तब जाकर उसकी जान बची। यह वारदात बीते साल 6 अक्टूबर को हुई थी। परिजनों का कहना है कि करीब एक साल पहले महालया के दिन ही उनके बेटे मनीष कुमार को गोली मारी गयी थी और वह महालया के दिन ही पकड़ा गया। शूटर सोनू शर्मा के आपराधिक किस्से अनेक है। रांची के कई थानों में उसके खिलाफ कई केस दर्ज है।

इसे भी पढ़ें :शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं

इसे भी पढ़ें :JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट

इसे भी पढ़ें :नगर परिषद की गाइडलाइन का सभी पूजा पंडालों को करना होगा पालन

इसे भी पढ़ें :मील का पत्थर साबित होगी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी : CM HEMANT SOREN

इसे भी पढ़ें :बाप-बेटा का जनाजा एक साथ, रो पड़ा गांव… देखें

इसे भी पढ़ें :

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...