spot_img

साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : सीमा (बदला हुआ नाम) अपने जीजा के घर में रहती थी। वहीं के एक लड़के को दिल दे बैठी। वह लड़का भी सीमा को पसंद करता था। दोनों के चोरी-छुपे मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। सीमा के प्रेमी का इल्जाम है कि दोनों की प्रेम कहानी की भनक सीमा के जीजा और घर वालों को लग गई। फिर क्या था, लग गया प्यार पर पहरा। दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई। सीमा के घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई। इल्जाम है कि उसेे घर में मारा-पीटा और सताया जाने लगा।

प्रेमी चढ़ गया 150 फीट ऊंचे टावर पर

अपनी दिलरुबा से नहीं मिल पाने के कारण प्रेमी परेशान हो गया। अचानक एक दिन गांव में लगे 150 फिट बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। नीचे कूदने की धमकी देने लगा। टावर पर चढ़ कूदने की फैली खबर के बाद वहां आसापास के लोग इकट्ठा हो गये। उसे नीचे उतरने को कहने लगे। उसने नीचे उतरने के लिए सीमा से शादी की शर्त रख दी। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा को वहां बुलवाया। उससे उसकी मर्जी पूछी गई। उसने भी प्रेमी से ही शादी करने की बात कही। दोनों की रजामंदी देखते हुए पुलिस ने शादी करवाने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतरवा दिया।

अब जीजा चढ़ गया टावर पर

यह मामला अभी निपटा ही था कि सीमा का जीजा अचानक उसी 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। चिल्लाने लगा कि अगर शादी हुई तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा। फिर पुलिस आई और जीजा को समझा-बुझा कर नीचे उतारा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सीमा, उसके प्रेमी औऱ जीजा को अपने साथ थाना ले गई। दोनों परिवार के लोगों के बीच बातचीत हो रही है। जीजा, साली और प्रेमी का यह मामला ललितपुर के कोतवाली तालबेहट से उछल कर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : बदमाशों ने पहले कार को रुकवाया, फिर सुमन को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :Akasa Air ने भरी पहली उड़ान, इतना कम है किराया… देखें

इसे भी पढ़ें :बीबी-बेटी का सिर कलम कर ली सेल्फी, देखें…

इसे भी पढ़ें :टीचर के वश में नहीं, पढ़ाने समझाने आती है रसोईया…

इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर शूट आउट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित