Ranchi : रांची में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा (धारा 163 BNSS) लागू कर दी गई है। यह आदेश 3 मई को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। SDM कुमार रजत के निर्देश पर सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
Ranchi में क्या-क्या रहेगा बैन?
पांच या अधिक लोगों की भीड़, हथियार लेकर चलना, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल और किसी भी तरह की सभा, इन सब पर सख्त पाबंदी रहेगी। मारवाड़ी कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, केवी हिनू-धुर्वा समेत शहर के बड़े संस्थानों को सेंटर बनाया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। प्रशासन ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षार्थियों और अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…
इसे भी पढ़े : Ranchi : अगले कुछ घंटों में खूब बरसेंगे मेघ… जानें कहां-कहां
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…














